फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute for seat in a moving train man stabbed

चलती ट्रेन में सीट के लिए मारे चाकू: नशे में था आरोपी, गर्दन-कंधों पर किए वार; जनरल कोच में सफर के दौरान विवाद

Sun, 27 Jul 2025 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (आगरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (आगरा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Jul 2025 11:07 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि नशे में धुत हमलावर चाकू से प्रहार पर प्रहार करने लगा था। अगर उन्होंने व अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ा न होता तो वह चाकू गले से पार कर देता।

विज्ञापन
Dispute for seat in a moving train man stabbed
आरोपी और घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर दो रेलयात्रियों में घमासान हो गया। मारपीट के साथ ही एक यात्री ने चाकू निकाल लिया तथा दूसरे की गर्दन और कंधों पर प्रहार कर घायल कर दिया। ट्रेन में चल रहे यात्रियों ने साहस दिखाते हुए हमलावर यात्री को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। घायल यात्री को अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

प्रयागराज के थाना माडा अंतर्गत गांव बिंद बड़ी सरकरी निवासी आदर्श कुमार नई दिल्ली राजेंद्र नगर स्पेशल क्लोन नॉन स्टॉप ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर अपने साथी दीपक कुमार और करन कुमार के साथ घर जा रहा था। शनिवार रात 11 बजे करीब ट्रेन हाथरस स्टेशन से निकली तभी कोच में शराब के नशे में खड़ा यात्री सीट पर बैठने को लेकर गाली देने लगा। आदर्श व उसके साथियों ने विरोध किया तो हाथापाई करने लगा। इतना ही नहीं उसने चाकू निकाल लिया तथा आदर्श पर प्रहार करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रत्याशित रूप से हुए हमले में आदर्श घबरा गया। इस बीच हमलावर ने उसके गले और दाहिने कंधे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इस बीच आदर्श के साथियों व अन्य यात्रियों ने हमलावर को पकड़ लिया। रेलयात्रियों की सूचना पर नॉन स्टॉप ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोका गया। पहले से मौजूद जीआरपी व आरपीएफ ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने घायल आदर्श को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के थाना साराघाट मधुबनी अंतर्गत गांव उतारा निवासी अनीश कुमार है।

विज्ञापन

अगर रेलयात्री नहीं बचाते तो जा सकती थी यात्री की जान
ट्रेन में सीट को लेकर हुए हमले में प्रयागराज के युवक की जान भी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि नशे में धुत हमलावर चाकू से प्रहार पर प्रहार करने लगा था। अगर उन्होंने व अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ा न होता तो वह चाकू गले से पार कर देता। गले पर प्रहार करने के दौरान ही उसे दबोच लिया था।

चलती ट्रेन में सीट को लेकर दो यात्रियों में विवाद हुआ था, जिसमें एक यात्री ने चाकू से हमला कर दिया था। पकड़े गए आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया गया है। वहीं आरोपी के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। -अमित कुमार थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस, टूंडला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed