फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute between two group over the Devi statue sthapana on the first day of Navratri in Agra

Agra: नवरात्रि के पहले दिन देवी प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद, पुलिस ने शांत कराया मामला

Mon, 26 Sep 2022 12:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 12:18 PM IST
सार

एत्माद्दौला के सीता नगर की नई बस्ती में देवी प्रतिमा स्थापना को लेकर रविवार रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
dispute between two group over the Devi statue sthapana on the first day of Navratri in Agra
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर में रविवार रात को दुर्गा प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के लोग मूर्ति को कहीं और रखवाना चाहते थे। इस सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पहुंच गए। इससे तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर विवाद शांत करा दिया।

विज्ञापन


एत्माद्दौला के सीता नगर की नई बस्ती में हर साल नवरात्रि में लोग मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं। रविवार रात को भी प्रतिमा लगाई जा रही थी। आरोप है कि एक वर्ग के लोग प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे थे। इसकी जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। इस पर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन

पांच साल से लग रही है प्रतिमा 

संगठन के पदाधिकारियों में विभाग धर्म प्रसार राहुल गौतम, सह संयोजक अनुज ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा, अनिल शर्मा, राजीव पटेल, पिंटू गुप्ता, जय वर्मा, राजपाल, गौरव गौतम, छोटू योगेश थे। उनका कहना था कि प्रतिमा पांच साल से लगती आई है। इसलिए इसी स्थान पर लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दूसरे समुदाय के लोग इस पर आपत्ति कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद मामला शांत हो सका। रामबाग चौकी प्रभारी का कहना है कि मूर्ति रखने को लेकर असहमति थी। बाद में दोनों पक्ष मान गए। किसी तरह की शिकायत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed