फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between trader and commission agent over non-payment

Agra News: व्यापारी और आढ़तिया के बीच भुगतान नहीं करने पर हुआ विवाद

Tue, 21 Oct 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dispute between trader and commission agent over non-payment
करहल। किरथुआ स्थित नवीन गल्ला मंडी में धान व्यापारी और आढ़तिया के बीच लेनदेन पर विवाद हो गया। व्यापारी ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस आढ़ती और व्यापारी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। साथी को छुड़वाने के लिए आढ़तियों ने मंडी में धरना देकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बात कर धरना समाप्त कराकर और आढ़ती को छोड़ दिया। आढ़तिया अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी आढ़त से तारिख नाम के व्यापारी ने धान खरीदा था। खरीदे गए धान के करीब 7 लाख रुपये का भुगतान व्यापारी ने नहीं किया। जब उसने भुगतान मांगा तो व्यापारी ने डायल 112 पर झूठी शिकायत कर दी। व्यापारी तारिख ने आढ़ती पर जबरन दुकान पर बैठाने का आरोप लगाया है। आढ़तिया संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र यादव उर्फ राजू ने बताया कि व्यापारी तारिख ने अखिलेश यादव की दुकान से धान खरीदा था। इसका भुगतान नहीं किया। व्यापारी ने भुगतान नहीं करने के साथ ही मंगलवार को झूठी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस आढ़ती को थाने ले गई तो आढ़तियों ने मंडी में ही धरना दिया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि डायल 112 पर शिकायत मिली थी। सत्यता की जानकारी के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। व्यापारी और आढ़तिया के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद था। इसमें बाद में समझौता हो गया। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed