फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute between neighbors due to dog dispute in Agra

Agra: कुत्तों के विवाद में पड़ोसियों में सिर फुटव्वल, केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी

Mon, 18 Dec 2023 09:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 09:01 AM IST
सार

आगरा में कुत्तों के विवाद में पड़ोसियों में सिर फुटव्वल हो गई। दोनो पक्षों की तरफ से केस दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
dispute between neighbors due to dog dispute in Agra
कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो जगह कुत्तों की वजह से विवाद हुए। सिकंदरा के गांव ककरैठा में कुत्ते ने बालक को काट लिया। बचाने आए भाई को पड़ोसी ने पीटा। वहीं जगदीशपुरा के त्रिवेणी नगर में नगर निगम की टीम से कुत्तों को पकड़वाने पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के परिवार को पड़ोसी ने धमकी दी। विरोध पर मारपीट कर दी। दोनों मामलों में केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


गांव ककरैठा निवासी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को 8 साल के बेटे कृष्णा को विजय पंडित के पालतू कुत्ते ने काट लिया था। भाई की चीख सुनकर 16 वर्षीय बेटा प्रशांत पहुंच गया। वह कुत्ते को भगाने लगा। यह देखकर विजय और उसके बेटे विशाल, योगेश, नितिन, बंशू आ गए। उन्होंने प्रशांत को पकड़ लिया। डंडे और ईंट से पीटा। आवाज सुनकर वह भी घर के बाहर आए। मगर, उन पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पर बोला हमला

त्रिवेणी नगर, गढ़ी भदौरिया निवासी मनीष कुमार के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में लावारिस कुत्ते अधिक हैं। वह बच्चों को काट लेते हैं। उन्होंने 15 दिसंबर को नगर निगम की टीम बुलाई थी। कुत्तों को पकड़वा दिया था। अगले दिन सामने रहने वाला विरेंद्र सिंह उर्फ बच्चू सिंह घर आया। वह कुत्तों को पकड़वाने से नाराज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घर में आते ही जान से मारने की धमकी दी। इस पर बहन ने रोका। उसने उनका गला पकड़ लिया। बमुश्किल गला छुड़ाया। बीचबचाव करने पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह छह महीने में पूरे घर को श्मशान बना देगा। आरोपी ने पिता के रोकने पर उनसे भी गालीगलौज और धक्कामुक्की की। उन्होंने पुलिस बुला ली। 


आरोपी को पकड़ लिया गया। मगर, वह शराब के नशे में था। सॉरी बोल दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। उन्होंने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed