{"_id":"66ed2748f19947373a0ef339","slug":"disgusting-act-happened-with-wife-at-aunt-s-house-husband-still-remained-silent-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुआ के घर पत्नी के साथ हुआ घिनौना काम...पति फिर भी चुप रहा, थाने पहुंची विवाहिता ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुआ के घर पत्नी के साथ हुआ घिनौना काम...पति फिर भी चुप रहा, थाने पहुंची विवाहिता ने बयां किया दर्द
Fri, 20 Sep 2024 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:12 PM IST
सार
विवाहिता ने बताया कि पति अपनी बुआ के घर लेकर गया था। वहां उसकी बुआ के लड़के ने उसके साथ घिनौना काम किया। शिकायत के बाद भी पति चुप रहा। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता की सहायता से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के एक गांव निवासी पिता ने अपनी विवाहिता पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात होने का मामला दर्ज कराया है। घटनास्थल जलेसर होने के कारण पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
थाना जसराना के एक गांव में एक युवक की जलेसर निवासी बुआ का लड़का आया हुआ था। युवक अपनी पत्नी को लेकर अपनी बुआ के लड़के के साथ उसके घर गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान बुआ के लड़के सुरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पति और अन्य लोगों को बताया, लेकिन उसकी बातों पर कोई भरोसा नहीं किया। पीड़िता अपने मायके पहुंची और अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी।
पिता ने पहले पीआरवी को सूचना दी और बाद में मक्खनपुर पुलिस को अवगत कराया। लेकिन पुलिस ने थाना जसराना भेज दिया। पीड़ित थाना जसराना पहुंचे और पुलिस को कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। पहले तो पुलिस ने घटनास्थल जलेसर बताकर मामले को टालने का प्रयास किया बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीरो एफआईआर में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने कहा घटनास्थल जलेसर होने के जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।