फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diseases are increasing rapidly in rainy season crowd from medicine to dermatology department

Health News: बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रही बीमारियां, मेडिसिन से लेकर त्वचा रोग विभाग तक लगी भीड़

Fri, 16 Aug 2024 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 05:46 PM IST
सार

बारिश के मौसम में बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। एटा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1830 मरीज पहुंचे। मेडिसिन से लेकर त्वचा रोग विभाग तक मरीजों की लाइन लगी हुई है।
 

विज्ञापन
Diseases are increasing rapidly in rainy season crowd from medicine to dermatology department
एटा मेडिकल कॉलेज ओपीडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में इन दिनों मेडिकल कॉलेज में मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक मरीजों की पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकाें के कक्षों के बाहर मरीजों की लाइनें लगी रहती है। शुक्रवार को कॉलेज की ओपीडी में 1830 मरीजों के पर्चा बने। मेडिसिन से लेकर त्वचा राेग विभाग तक मरीजों की भीड़ जमा रही। 
विज्ञापन






 

शुक्रवार की सुबह 8 बजे ओपीडी खुली वैसे ही मरीजों की भीड़ जमा पर्चा काउंटर पर हो गई। सुबह नौ बजे तक मरीजों की लाइनें लग गईं थी। वही चिकित्सकाें के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लग गई। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन सहित त्वचा रोग विभाग में रही। मेडिसिन विभाग का आलत तो यह था कि मरीज थक हार कर अपनी बारी के इंतजार में फर्श पर ही बैठ गए। दो कक्षों में यहां 4 चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। चिकित्सकों ने बताया शुक्रवार को 435 मरीजों को देखा गया। इस दौरान 240 के करीब बुखार के पीड़ित रहे। वहीं त्वचा रोग विभाग में भी मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रही। यहां डॉक्टर प्रीती मरीजों को देख रहीं थी। बताया 390 मरीजों का उपचार किया गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश व उमस से हो रही दिक्कत
इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप के बताया इन दिनों बारिश के साथ उमस हो रही है। ऐसे में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बताया बुखार के साथ- साथ लोग पेट दर्द व डिहाईड्रेशन की समस्या से भी ग्रसित हो रहे हैं। चिकित्सक ने बताया अगर किसी को सामान्य बुखार की दिक्कत है और बदन में दर्द की शिकायत है तो पैरासीटामॉल टेबलेट का सेवन करें। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों सहित सीएचसी पीएचसी पर दिखाकर ही दवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed