फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   discrepancies in the notices being sent after the GIS survey in agra

Agra News: जीआईएस के सर्व के बाद मिले नोटिस देख उड़े व्यापारियों के होश, 22 वर्ग फुट की दुकान, टैक्स 46 फुट का

Sun, 04 Sep 2022 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 10:10 AM IST
सार

मेयर नवीन जैन ने बताया कि कई केस मेरे सामने भी आए हैं। हमने अधिकारियों से कहा है कि जो गड़बड़ियां हुई हैं, उनका समाधान करें। वहीं पार्षदों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
 

विज्ञापन
discrepancies in the notices being sent after the GIS survey in agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 22 वर्ग फुट की दुकान, लेकिन नगर निगम से मिले नोटिस में 46 वर्ग फुट का टैक्स मांगा जा रहा है। व्यापारी हैरान हैं कि निगम ने पास की गली को उनकी दुकान का हिस्सा कैसे बना दिया। ऐसे ही अन्य मामलों में पुराने शहर के दुकानदारों पर 530 रुपये सालाना टैक्स की जगह 1620 रुपये की डिमांड वाला नोटिस पहुंच गया है। साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीआईएस सर्वे के बाद भेजी जा रही नोटिसों से लोग परेशान हैं। वहीं पार्षदों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


 व्यापारियों ने नगर आयुक्त से कहा है कि उन्हें 22 वर्ग फुट की जगह अगर 46 वर्ग फुट में बनी दुकान का नोटिस दिया है तो जमीन पर कब्जा भी दिलाएं। इसके बाद ही वह जमा कराएंगे। नगर निगम ने दो साल से शहर के वार्डों में गृहकर, संपत्तिकर के लिए जीआईएस आधारित सर्वे कराया है। जिसमें एक लाख संपत्तियों की संख्या बढ़ गई है। पूर्व में नगर निगम सीमा में 3.50 लाख संपत्तियां थीं, पर अब 4.50 लाख संपत्तियां हो गईं। इनमें से 97 हजार संपत्तिधारकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों में गड़बड़ियों के कारण ही रार मची है। लोग पार्षदों के पास पहुंच रहे हैं और उनकी शिकायतों को अफसर सुन नहीं रहे।

विज्ञापन

न जाने कहां से सर्वे किया

पार्षद रवि माथुर ने कहा कि न जाने कहां से सर्वे कर नोटिस भेजे गए हैं। हमने सदन के अधिवेशन में इस पर सवाल लगाया है। इन गड़बड़ियों को दूर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर, दुकान का सर्वे गलत

पार्षद शिरोमणि सिंह का कहना है कि घटिया आजम खान क्षेत्र में हर घर, हर दुकान का सर्वे गलत किया है। सत्यापन के लिए कह रहे हैं तो अधिकारी जवाब नहीं देते।


अधिवेशन में प्रस्ताव लगाया

पार्षद आशीष पाराशर ने बताया कि गृहकर के नोटिसों को निरस्त कराया जाएगा। हमने अधिवेशन में प्रस्ताव लगाया है। लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। , 

कई केस मेरे सामने आए

मेयर नवीन जैन ने बताया कि कई केस मेरे सामने भी आए हैं। हमने अधिकारियों से कहा है कि जो गड़बड़ियां हुई हैं, उनका समाधान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed