फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disclosure of robbery from money exchanger incident was done in collaboration with the gang of Delhi

मनी एक्सचेंजर से लूट का खुलासा: दिल्ली के गैंग के साथ मिलकर की थी वारदात, कर्जदार होने पर रची थी साजिश

Wed, 05 Jul 2023 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 02:36 PM IST
सार

आगरा में 17 लाख की विदेशी मुद्रा लूटने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पांच लाख की विदेशी मुद्रा और दो चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Disclosure of robbery from money exchanger incident was done in collaboration with the gang of Delhi
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शहर के वीवीआईपी क्षेत्र फतेहाबाद रोड पर मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर 17 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लूट मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लूटी गई पांच लाख की विदेशी मुद्रा और दो चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

लूट के लिए अपनाया था हाईटैक तरीका 

मनी एक्सचेंजर से लूट की योजना बेहद ही हाईटेक तरीके से तैयार की गई थी, जिससे पुलिस उन तक नहीं पहुंच सके। मास्टरमाइंड ने  स्नैपचैट के जरिए दिल्ली के गैंग से संपर्क किया। उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज होने पर रची लूट की साजिश 

पुलिस ने बताया कि लूट की साजिश वंश और कृष्णा ने रची थी। दोनों लोग 12 लाख जुए में हार गए थे। कर्ज को एक झटके में उतारने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के गैंग से स्नैपचैट पर संपर्क किया था। फिर उसी गैंग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

ये हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों से पांच लाख की विदेशी मुद्रा, दो चार पहिया वाहन, तमंचे कारतूस और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। वहीं पुलिस अब फरार तीन बदमाशों की तलाश कर रही है। आगरा पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रतिंदर सिंह ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हज़ार का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed