फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disabled Youth Beaten with Sticks in Agra FIR Registered in Two Assault Cases

UP: आगरा में दिव्यांग युवक पर डंडों से हमला, दूसरे मारपीट केस में भी FIR दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 10:42 AM IST
सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में दिव्यांग युवक पर डंडे से हमला करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं एत्माद्दौला क्षेत्र में रुपये मांगने पर मारपीट के दूसरे मामले में भी शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Disabled Youth Beaten with Sticks in Agra FIR Registered in Two Assault Cases
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में युवक ने अपने दिव्यांग भाई संग मारपीट का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दीपक निवासी कला कुंज, अलबतिया ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उसका भाई टेंट की दुकान पर सो रहा था। तभी पड़ोसी कलुआ नामक व्यक्ति ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। हमले में भाई के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर दीपक मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित अपने भाई को लेकर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 

मारपीट के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रकाशनगर निवासी असलम ने क्षेत्र के गुलजार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि गुलजार पर आठ हजार रुपये बकाया थे। 2 मार्च को वह रकम मांगने गए तो गुलजार ने लाठी-डंडों से पीटा। इससे असलम के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed