फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disabled student jumped from the third floor of the school in Agra

Agra: दिव्यांग छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, पिता ने प्रबंधक और शिक्षिका के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 06 Dec 2022 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 12:40 PM IST
सार

निजी स्कूल में पढ़ने वाला दिव्यांग छात्र 25 नवंबर को तीसरी मंजिल से कूद गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार गुरुग्राम के एक अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
Disabled student jumped from the third floor of the school in Agra
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के रायभा स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के 12वीं में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। उसने यह आत्मघाती कदम 25 नवंबर को उठाया था। गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए छात्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सोमवार को छात्र के पिता ने अछनेरा थाने में तहरीर दी। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षिका पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


किरावली के मोहल्ला पैठ गली निवासी धीरज कुमार बंसल की इंजन पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा गौरव लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। 25 नवंबर को पढ़ाई के समय उनके बेटे ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। 

विज्ञापन

स्कूल में परेशान करने का आरोप 

पिता ने तहरीर में लिखा है कि गौरव जन्म से दिव्यांग है। स्कूल में इसे लेकर उसे परेशान किया जाता था। स्कूल प्रबंधक से शिकायत की गई, तो उन्होंने बच्चे को यह कहकर टकरा दिया था कि जाकर पुलिस से शिकायत करो। इससे परेशान होकर गौरव ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभी ररूप से घायल गौरव को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  
थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रबंधक व शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र सिंघल ने बताया कि छात्र के स्कूल की छत से गिरने की जानकारी पर वह ही उसे इलाज के लिए आगरा ले गए थे। कोई और मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed