{"_id":"62321005e3781c75703094a1","slug":"disabled-girl-told-the-district-coordinator-her-husband-mainpuri-news-agr5272947196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवती जिला समन्वयक को बता रही अपना पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग युवती जिला समन्वयक को बता रही अपना पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिव्यांग युवती ने शिक्षा विभाग के एक जिला समन्वयक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। वह समन्वयक को पति बता रही है। कहना है कि जिला समन्वयक के साथ पिछले कई माह से पति-पत्नी के संबंधों की तरह रह रही है। अब जिला समन्वयक उसे अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं।
जनपद निवासी एक युवती ने सोशल मीडिया पर बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक जिला समन्वयक के साथ अपने फोटो शेयर किए हैं। युवती का कहना है कि जिला समन्वयक पिछले कई महीनों से उसके साथ पति-पत्नी के संबंधों में रह रहे थे। अब वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहते। युवती ने बीएसए को भी मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दिए जाने की बात कही है। बेसिक शिक्षा विभाग में जिस जिला समन्वयक पर युवती ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं वह समन्वयक उम्र दराज और शादीशुदा हैं। फिलहाल युवती ने मामले की शिकायत किसी से नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि यदि जिला समन्वयक ने उसे पत्नी के रूप में नहीं रखा तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। युवती ने जिला समन्वयक के साथ अपनी फोटो डीपी पर भी लगा रखी है। वहीं दूसरी तरफ जिला समन्वयक का कहना है कि कुछ समय पहले युवती उसके पास उच्च शिक्षा में मदद के लिए आई थी। जिस पर उसने उसकी मदद की। अब युवती उस पर दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रही है।
इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो संबंधित डीसी से जवाब मांगकर कार्रवाई की जाएगी। कमल सिंह, बीएसए