फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   disabled girl could not even save herself neighboring youth did such brutality

Etah: दिव्यांग युवती खुद को बचा भी न सकी...पड़ोसी युवक ने की ऐसी हैवानियत, देखकर खौल उठा घरवालों का खून

Sun, 28 Jul 2024 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

घर में अकेला देख दिव्यांग युवती से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। वो खुद को बचा भी न सकी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। परिवारीजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
disabled girl could not even save herself neighboring youth did such brutality
दिव्यांग युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में दिव्यांग युवती से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। वो घर पर अकेली थी। बाद में जब परिवार के लोग आए, तो उसकी हालत देख गुस्से से आग बबूला हो गए। घरवालों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन



 

 जलेसर थाना क्षेत्र के राजा के रामपुर में दिव्यांग युवती से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घर के सभी सदस्य धान की रुपाई के लिए खेत गए हुए थे। दिव्यांग युवती घर में अकेली थी। उसी दौरान मौका देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो वहां से भाग निकला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो युवती का हालत देख उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद गुस्साए घरवालों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट से वो बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहीं  इस मामले में पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed