{"_id":"5d0a3f2e8ebc3e19bc6987da","slug":"dirty-water-has-came-in-yamuna-river-agra-news-agr3921176132","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में आया गंदा पानी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में आया गंदा पानी, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विगत चार दिन से यमुना जल से बदबू आ रही है। गंदा पानी यमुना में बह रहा है। जिससे श्रद्धालु आहत हो रहे हैं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व व नोडल अधिकारी यमुना कार्ययोजना द्वारा निरीक्षण किया गया। चार स्थानों से सैंपल लेकर प्रदूषण विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।
यमुना में बह रहे गंदे पानी का आचमन श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा था। एनजीटी में याचिकाकर्ता कांतानाथ चतुर्वेदी तथा पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी को इस संबंध में सूचना दी। कुछ ही देर बाद इसकी जांच करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार ने निरीक्षण किया तथा बंगाली घाट से विश्राम घाट तक के चार सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि वह मसानी के निकट से यमुना का सैंपल और लेंगे इनकी जांच प्रदूषण विभाग को देेंगे। एडीएम ने बताया कि यमुना में गंदा पानी है इसकी जांच की जा रही है। इसके संबंध में जलनिगम से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, कांतानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि वह इस संबंध में एनजीटी से शिकायत करेंगे।