फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dipty cm

दिल्ली जाते समय करहल में रुके उप मुख्यमंत्री

Sat, 11 Jul 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
dipty cm
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को लखनऊ से दिल्ली जाते समय करहल डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने ने कहा अपराध और अपराधियों के मामले में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रदेश में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के कल्याण की दिशा में तमाम काम किए गए हैं। कानून व्यवस्था में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यों को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। जांच और इलाज के पर्याप्त इंतजाम हैं।
विज्ञापन

किसी को डरने की जरूरत नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ सावधानी बरतने की। प्रवासी श्रमिकों को सरकार की ओर से रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 55 घंटे का प्रतिबंध जनहित में लगाया गया है। डाक बंगले में उन्होंने पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की। भाजपा के मिशन 2022 के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को जनता तक ले जाएं। 45 मिनट तक रुकने के बाद उप मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed