फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dipty cm in Mainpuri

मैनपुरी में कल आएंगे उप मुख्यमंत्री, 280 करोड़ की जिला योजना होगी अनुमोदित

Fri, 12 Feb 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
dipty cm in Mainpuri
मैनपुरी। उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मैनपुरी आ रहे हैं। उनके आने का मुख्य उद्देश्य 280 करोड़ रुपये की जिला योजना को अनुमोदित करना है। बैठक में प्रतिभाग करने के साथ ही वे भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। शुक्रवार को दिन भर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वे लखनऊ से साढ़े दस बजे प्रस्थान कर राजकीय हेलीकॉप्टर से साढ़े 11 बजे पुलिस लाइन मैनपुरी पहुंचेंगे। सबसे पहले वे 11.40 बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे 12 बजे भाजपा जिला कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। यहां से प्रस्थान कर 12.45 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में 280 करोड़ की जिला योजना अनुमोदित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद 1.55 बजे खरपरी में आयोजित केंद्रीय बजट संगोष्ठी में उप मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद वे किसी परियोजना का सुविधा अनुसार निरीक्षण भी कर सकते हैं। निरीक्षण कार्यक्रम जारी होने के बाद शुक्रवार को दिन भर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। एक ओर जहां जिला योजना की बैठक की तैयारियां चलती रहीं तो वहीं दूसरी ओर निरीक्षण के लिए भी इंतजाम किए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed