फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DIOS attacked former principal and beat him up in Agra

Agra: पूर्व प्रधानाचार्य पर DIOS ने साथियों संग किया हमला, की पिटाई, सीसीटीवी किया डिलीट

Wed, 08 Feb 2023 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 10:34 PM IST
सार

आगरा में पूर्व प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पूर्व प्रधानाचार्य ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने DIOS पर सीसीटीवी डिलीट करने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
DIOS attacked former principal and beat him up in Agra
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक के बीच मारपीट हो गई। यहां साकेत विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने शाहगंज थाना में तहरीर दी है। बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक व सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने उनपर हमला करके उनके साथ मारपीट की है।  

विज्ञापन


कहा कि कई स्कूलों में स्कूलों की संपत्ति बेचने, प्रबंधन तंत्र की मनमानी और प्रधानाचार्यों के निलंबन प्रकरण के मामले में जानकारी करने के लिए वह दोपहर साढे़ तीन बजे शिक्षा भवन में जेडी से मिलने गए था। इस पर उन्होंने कहा कि इस मसले पर जिला विद्यालय निरीक्षक से बात कर लें। वह जीआईसी में बैठे हैं।

विज्ञापन

सिर व अन्य जगह लगी अंदरूनी चोटें

बताया कि करीब चार बजे मैं वहां पहुंचा। जिला विद्यालय निरीक्षक से इस संबंध में बात करने पर वो क्रोधित हो गए और अपशब्द कहने लगे। ऐतराज करने पर अवांछनीय तत्वों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसमें सह जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्या, अजय चौधरी और अन्य 8-10 लोगों ने मारपीट की। सिर व अन्य जगह अंदरूनी चोटें भी लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि ओम प्रकाश शर्मा कंट्रोल रूम में आकर कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। विरोध किया तो हमसे भी अभद्रता करने लगे। इनके साथ मारपीट का आरोप पूरी तरह से झूठा है।

सीसीटीवी कैमरे से पता चल सकेगी सच्चाई

जीआईसी के नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इससे घटना की सही जानकारी पता चल सकेगी। सेवानिवृत्त शिक्षक का आरोप है कि संभव हो कि सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए हों या इनको डिलीट करवा दिया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed