फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dinesh yadav elected president, dictict bar association

दिनेश यादव बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 30 Dec 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
dinesh yadav elected president, dictict bar association
30एमएनपी-11-जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश यादव साथ में अन्य अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ। दिन भर चले मतदान के बाद मतों की गणना की गई। इसमें अधिवक्ता दिनेश यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने 37 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता सवेंद्र सिंह यादव को हराया। परिणाम की घोषणा होने के बाद अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ जन समिति की निगरानी में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। वहीं, अन्य पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में होने के चलते मतदान कराया गया। सुबह 11 बजे से जिला बार एसोसिएशन के केंद्रीय कक्ष में मतदान शुरू हुआ। मतदान अपराह्नन तीन बजे तक जारी रहा। एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं ने गोपनीय मतदान किया। मतदान का समय बीतने के बाद मतगणना की गई। इसके अनुसार कुल 90 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इसमें 63 मत अधिवक्ता दिनेश यादव को और 26 मत सवेंद्र सिंह यादव को मिले। वहीं एक मत निरस्त किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही वरिष्ठ जन समिति ने अध्यक्ष पद पर दिनेश यादव की विजय की घोषणा कर दी। उन्होंने सवेंद्र सिंह यादव को 37 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। जीत की घोषणा होते ही अध्यक्ष दिनेश यादव और पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हो चुके सचिव अरुण मिश्रा को समर्थक व साथी अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। शाम तक बार एसोसिएशन में जश्र का माहौल रहा। इस दौरान अधिवक्ता क्रांति कुमार दीक्षित, संजय दुबे, प्रखर दीक्षित, सौरभ पांडेय, आशीष सक्सेना, महेंद्र प्रताप, अनिल राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
पूर्व में नाम वापसी के बाद सचिव पद पर अरुण कुमार मिश्रा समेत अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। इसमें उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत यादव, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार कुलश्रेष्ठ, सहसचिव पुस्तकालय पर राकेश, सह सचिव प्रशासन पर सौरभ पांडेय निर्विरोध चुने गए हैं। सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के लिए रामपाल सिंह यादव, संजय कुमार कुलश्रेष्ठ, सुशील कुमार, प्रभाकर दुबे, बलवीर सिंह, संजीव कुमार, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के लिए सौरभ पांडेय, प्रबल प्रताप सिंह चुने गए हैं।
-----
-ज्योत्यवेंद्र दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed