फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Digitalization will happen only when there is arrangement for SIM and data.

Agra News: सिम व डाटा की व्यवस्था होने पर ही होगा डिजिटलाइजेशन

Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Digitalization will happen only when there is arrangement for SIM and data.
कासगंज। संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने सिम व डाटा की व्यवस्था नहीं होने तक डिजिटलाइजेशन नहीं करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी सिम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि स्कूलों में टैबलेट तो उपलब्ध करा दिए गए, लेकिन अभी तक टैबलेट चलाने के लिए न तो सिम ही दी गई है और न डाटा के लिए कोई व्यवस्था की जा रही। शिक्षक अपनी सिम का प्रयोग नहीं करेंगे, जिस तरह से अन्य विभागों में सीयूजी सिम की व्यवस्था है उसी तरह से शिक्षकों के लिए व्यवस्था की जाए। टैबलेट के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति एवं एमडीएम पंजिका के डिजिटलाइजेशन नहीं करने वाले स्कूलों के शिक्षकों का मई माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है उससे शिक्षकों में आक्रोश है। जब तक हमारी लंबित मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तथा सरकारी सिम एवं डाटा उपलब्ध नहीं कराया जाता है तब तक हम टैबलेट पर विद्यालय पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed