{"_id":"5e9da4f78ebc3ed5605bb5d3","slug":"digital-opd-will-start-in-sn-medical-college-due-to-coronavirus-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए शुरू होगी डिजिटल ओपीडी, चिकित्सक फोन पर देंगे परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए शुरू होगी डिजिटल ओपीडी, चिकित्सक फोन पर देंगे परामर्श
Tue, 21 Apr 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरोजिनी नायूड मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में डिजिटल ओपीडी की शुरुआत होने जा रही है। मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। इस पर मरीज अपनी समस्या बता सकेंगे।
डिजिटल ओपीडी के लिए इमरजेंसी को सैनिटाइज कर दिया गया है। यहां पर मेडिसिन, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत रोग, त्वचा रोग समेत अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ रहेंगे। मरीज से उनकी परेशानी सुनकर फोन पर इलाज बता दिया जाएगा।
अगर कोई पहले यहां का इलाज पा चुका है, तो उसके पुरानी रिपोर्ट और इलाज की जानकारी ई-हॉस्पिटल सिस्टम से ली जा सकेगी। इंटरनेट पर मरीज का पंजीकरण संख्या दर्ज करने के बाद उसके इलाज का डेटा सामने होगा।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि इमरजेंसी में ही डिजिटल ओपीडी की तैयारी की जा रही है। संभव है कि यहां पर सामान्य जांच की सुविधा भी की जाएगी। इससे मरीज घर बैठे ही सामान्य बीमारियों का फोन पर इलाज पा सकेंगे। एक सप्ताह में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।