फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   digital

अब सभी उर्वरक विक्रेताओं को लेना होगा क्यूआर कोड

Fri, 08 Jan 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
digital
स्टेशन रोड पर संचालित उर्वरक व बीज की एक दुकान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उर्वरक बिक्री में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शासन के आदेश पर सभी उर्वरक विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड जनरेट कराने के आदेश जारी किए गए हैं। माह के अंत तक उन्हें हर हाल में क्यूआर कोर्ड जारी कराना होगा। हालांकि अभी क्यूआर कोर्ड से भुगतान की अनिवार्यता नहीं होगी।
विज्ञापन

मैनपुरी कृषि प्रधान जिला है, कृषि योग्य भूमि का क्षेत्रफल और किसानों की संख्या अधिक होने के चलते उर्वरकों की खपत भी अधिक है। उर्वरकों की खरीद और बिक्री में पीओएस लागू होने के बाद अब डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। शासन के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें उन्हें डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड जनरेट करवाकर दुकान पर चस्पा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में फुटकर बिक्री करने वाले कुल छह सौ के करीब विक्रेता हैं। इन सभी को क्यूआर कोड जनरेट कराना होगा। इसके लिए उन्हें जनवरी के अंत तक का समय दिया गया है। इसके साथ ही उर्वरक विक्रेताओं को कृषि विभाग से फोन कर जागरूक भी किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि क्यूआर कोड से केवल खाते में धनराशि डाली जा सकती है, निकाली नहीं। उनकी अन्य समस्याओं को भी दूर कर क्यूआर कोड जनरेट कराने के लिए उन्हें राजी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल भुगतान की नहीं है अनिवार्यता
कृषि विभाग के अनुसार शासन के आदेश पर सभी उर्वरक विक्रेताओं को क्यूआर कोर्ड जनरेट कराने के लिए पत्र भेजा गया है। हालांकि अभी डिजिटल भुगतान की अनिवार्यता नहीं की गई है। हालांकि उर्वरक विक्रेता की ये जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करें। अप्रैल से इसकी अनिवार्यता होने की बात कही जा रही है।
क्यूआर कोड के लिए यहां करें संपर्क
उर्वरक विक्रेताओं को क्यूआर कोड जनरेट कराने में समस्या न हो इसके लिए विभाग ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि उर्वरक विक्रेता श्याम गुप्ता के मोबाइल नंबर 7037911907 और विजय सिंह के मोबाइल नंबर 8650810655 पर संपर्क कर क्यूआर कोड जनरेट करा सकते हैं। ये पूरी तरह निशुल्क है।

सभी उर्वरक विक्रेताओं को क्यूआर कोड जनरेट कराने के लिए आदेश जारी किया गया है। विक्रेता हर हाल में जनवरी में ही क्यूआर कोड जनरेट करा लें। इसमें लापरवाही न की जाए।
डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed