फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Difficulty in traveling by private bus to Etawah

Agra News: इटावा तक प्राइवेट बस के सफर में परेशानी

Tue, 28 May 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in traveling by private bus to Etawah
मैनपुरी। मैनपुरी से इटावा तक का प्राइवेट बस से सफर परेशानी भरा है। सवारियों के इंतजार में चालक बसों को काफी देर तक रास्ते में खड़ा कर देते हैं। इससे प्राइवेट बस में यात्रा करने वालों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बसों की सुविधा चालकों की मनमानी से समस्या बनती जा रही है।
विज्ञापन


मैनपुरी इटावा मार्ग पर रोडवेज बसों के साथ ही एक दर्जन से अधिक प्राइवेट बसों का संचालन होता है। प्राइवेट बसों के चालक ईशन नदी पुल से इटावा के लिए सवारियां बिठाते हैं। ईशन नदी पुलिस से चलकर पहले करहल चौराहा, बुझिया, करहल में सवारियों के इंतजार में बसों को काफी देर तक खड़ा कर लेते हैं। गर्मी में बस में बैठी सवारियों को रास्ते में बसें खड़ी होनेे से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यात्रियों की मानें तो इस मार्ग पर दिन में रोडवेज बसों की संख्या कम है। सुबह और देर शाम इस मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या ज्यादा है। दिन में लोग प्राइवेट बसों से ही सफर करते हैं। इटावा के लिए हर 30 मिनट बाद ईशन नदी पुल से प्राइवेट बसों का संचालन होता है। रोडवेज बसें कम होने के कारण प्राइवेट बसों से अधिकांश लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed