{"_id":"6a622c9ad919ad1a140a41ca","slug":"differently-abled-person-in-agra-appeals-to-dm-for-brother-wedding-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DM से अनोखी गुहार: 'भाई के लिए दुल्हन ढूंढ़ दीजिए', दिव्यांग के प्रार्थनापत्र पर जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DM से अनोखी गुहार: 'भाई के लिए दुल्हन ढूंढ़ दीजिए', दिव्यांग के प्रार्थनापत्र पर जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश
Thu, 23 Jul 2026 08:31 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:31 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले स्थित कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को अनोखा मामला सामने आया। जनसुनवाई के दाैरान डीएम के सामने पहुंचे दिव्यांग ने प्रार्थनापत्र देते हुए ऐसी बात कही कि हर कोई हैरान रह गया। डीएम ने दिव्यांग के प्रार्थनापत्र को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ के लिए आदेश जारी किए।
विज्ञापन
आगरा कलेक्ट्रेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को अनोखा मामला सामने आया। लोहामंडी निवासी दिव्यांग ने डीएम मनीष बंसल को दिए प्रार्थनापत्र में अपने भाई की शादी कराने की गुहार लगाई। युवक ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि किसी सरकारी आश्रम से युवती की तलाश कर उसके भाई की शादी करा दी जाए।
लोहामंडी के राजनगर निवासी ओमप्रकाश बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रार्थनापत्र देते हुए उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह स्वयं दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। इसके कारण घर से बाहर जाकर अपने भाई नरेंद्र के लिए दुल्हन की तलाश करने में पूरी तरह असमर्थ हैं। ओमप्रकाश ने कहा कि उनके भाई की अच्छी आमदनी है। उन्होंने जिलाधिकारी से भाई की शादी कराने की अपील की।

प्रशासन ने अनोखे और मानवीय पहलू से जुड़े प्रार्थनापत्र को पूरी गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी कार्यालय ने पत्र को महत्वपूर्ण मानते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिए। अब समाज कल्याण अधिकारी दिव्यांग के भाई की शादी कराने में सहयोग करेंगे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी मददगार
समाज कल्याण विभाग और नगर निगम के सहयोग से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के शादियां कराई जाती हैं। इच्छुक लोग अधिक जानकारी और योजना से जुड़ी शर्तों के लिए संजय प्लेस स्थित विकास भवन में संपर्क कर सकते हैं। दिव्यांग के प्रार्थनापत्र पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -मनीष बंसल, डीएम
ये भी पढ़ें-UP: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग