फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diesel will be made from plastic in Mathura

रंग लाई पीएम मोदी की पहल, मथुरा में प्लास्टिक से बनेगा डीजल, सांसद ने किया शुभारंभ

Thu, 03 Oct 2019 11:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 03 Oct 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Diesel will be made from plastic in Mathura
प्लास्टिक से डीजल बनाने वाले प्लांट का शुभारंभ करतीं सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में प्लास्टिक से डीजल बनाने की शुरुआत हो गई। यह प्रदेश में प्लास्टिक से डीजल उत्पादित करने वाला पहला प्लांट है। प्लांट का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी ने किया। यहां मथुरा-वृंदावन के साथ जनपद की नगर पंचायतों के प्लास्टिक का भी उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों मथुरा आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूड़े से प्लास्टिक की अलग करने वाली कुछ महिलाओं से बातचीत की थी। उनके कार्यक्रम में प्लास्टिक से डीजल बनाने वाले प्लांट के मॉडल का प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार को इस प्लांट की शुरुआत की गई। 
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने जमुनापार में नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में स्थापित इस प्लांट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। सांसद हेमामलिनी ने उम्मीद जताई कि अब ब्रजवासी सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर देंगे। उन्होंने वहां पर पौधरोपण भी किया। यह प्लांट प्रतिदिन पांच टन प्लास्टिक से डीजल बना सकेगा। निगम ने अपने अभियान के तहत विगत दिनों महानगर से प्लास्टिक काफी मात्रा में कचरा एकत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर लगा है प्लांट
प्लास्टिक से डीजल बनाने का प्लांट पीपीपी मॉडल पर लगाया गया है। इसके लिए नगर निगम से पेटर्सन कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। इस डीजल का उपयोग नगर निगम भी अपने वाहनों के लिए कर सकेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अब महानगर के साथ आसपास का प्लास्टिक भी यहां लाया जाएगा। यह प्रदेश का पहला प्लांट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed