{"_id":"61360edba9162f34de3eaf00","slug":"diesel-petrol-rate-know-rates-according-to-iocl-06-september-2021-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: नहीं बढ़े तेल के दाम, जानिए आगरा में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: नहीं बढ़े तेल के दाम, जानिए आगरा में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत
Mon, 06 Sep 2021 06:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:21 PM IST
सार
आगरा में आज पेट्रोल 98.14 रुपये प्रति लीटर की दर से और डीजल 88.86 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा में रविवार को पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 14-15 पैसे घटी थी लेकिन सोमवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है।
विज्ञापन
आज आगरा में पेट्रोल का दाम 98.14 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.86 रुपये प्रति लीटर है। पिछले दिनों डीज की कीमत 89 रुपये प्रति लीटर थी। यदि महानगर के शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये व डीजल की कीमत 96.19 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.71 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रुपये लीटर है तो डीजल 93.26 रुपये लीटर है।
विज्ञापन
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 88.62 101.19
मुंबई 96.19 107.26
कोलकाता 91.71 101.62
चेन्नई 93.26 98.96
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।