फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diesel petrol price today 19 february 2021 know rates according to iocl in agra

Petrol Diesel Price: जानिए आज आगरा में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

Fri, 19 Feb 2021 09:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Feb 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
diesel petrol price today 19 february 2021 know rates according to iocl in agra
Petrol pump

आगरा में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। आज पेट्रोल की कीमत 88.33 रुपये है, जबकि डीजल 80.63 रुपये प्रति लीटर है। इससे पूर्व गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, तो वहीं डीजल के दाम 32 पैसे बढ़े थे। यह कीमत शनिवार सुबह छह बजे तक रहेगी। 

विज्ञापन


रोज छह बजे बदलती है कीमत
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन


तेल कंपनियां इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम रोज तय करने का काम करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों (टैक्स) और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल और डीजल में के दामों यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ती कीमतों को वापस कराने के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम चतुर्थ को दिया। आप जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर लकड़ी व उपले से चूल्हा जलाकर प्रतीकात्मक रूप से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विरोध प्रदर्शित किया। 

सरकार की नीति पर सवाल भी खड़े किए। आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार गरीब, मजदूर व किसान विरोधी है। विरोध प्रदर्शन में जेके गुप्ता, नदीम नूर, गोपाल शर्मा, अमित कुमार, वीरेंद्र सिंह, विनीत बसंल, सलमान जामा खान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed