फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diarrhea victim dies in district hospital

जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित महिला की मौत

Fri, 05 Nov 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea victim dies in district hospital
मैनपुरी। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार से पीड़ित 37 मरीज भर्ती कराए गए। वहीं अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में जहां 88 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया वहीं बुखार से पीड़ित 37 मरीजों को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। कस्बा भोगांव निवासी 85 वर्षीय आलिमा बेगम को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में बुधवार की रात जिला अस्पमाल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग के निर्देश पर अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को उचित उपचार दिया गया। सीएमएस ने जिले के लोगों से कहा कि अब बुखार के मरीज कम हुए हैं लेकिन इसके बाद भी सावधानी बरती जाए। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल में आकर उपचार लें। अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed