{"_id":"62c719b47ceeb502dd2c8578","slug":"dialysis-facility-will-be-available-in-district-hospital-kasganj-news-agr5393961135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
विज्ञापन
कासगंज के जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के लिए तैयार किया गया भवन
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। किडनी रोगियों को जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा जल्द मिलेगी। शासन से विभाग को पांच मशीनें व इतने ही बेड भेज दिए हैं। इन सामानों के आने के बाद विभाग ने यूनिट को चालू करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन से गुर्दा रोगियों के लिए जिला अस्पताल में पेरीटोनियल डायलिसिस की सुविधा को मंजूरी दी गई। जिला अस्पताल में 57 लाख रुपये की लागत से छह माह पहले भवन बनकर तैयार हो गया था।
इसके बाद विभाग ने यूनिट में 25 केवी बिजली कनेक्शन का कार्य भी करा दिया, लेकिन मशीन एवं बेड आने का इंतजार किया जा रहा था, यह इंतजार भी अब खत्म हो गया है। यूनिट में छह मशीनें लगाई जानी हैं। इसमें से पांच मशीनें जिला अस्पताल को मिल चुकी है। वहीं 10 बेड की इस यूनिट के लिए पांच बेड भी मिल गए है। बुधवार को इन सामान के आने के बाद विभाग ने इनकों यूनिट में लगाने का कार्य शुरू करा दिया है।
इस तरह होती है डायलिसिस
पेरीटोनियल डायलिसिस में पेट में एक खास प्रकार की केथेटर नली डालकर विशेष प्रकार के क्षार युक्त द्रव की मदद से शरीर में जमा हुए अनावश्यक पदार्थ को दूर कर शुद्धिकरण किया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे रोगियों को पड़ती है आवश्यकता
डायलिसिस रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि है। डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है जब किसी व्यक्ति के गुर्दे सही ढंग से काम नहीं कर रहे होते हैं। गुर्दे रोगों से जुडे़ लोगों, लंबे समय से मधुमेह रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलिसिस की आवश्यकता होती है।