फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dialogue program on Namami Gange scheme was organized at Dr. Bhimrao Ambedkar University in Agra

UP News: भारतीय लोक प्रशासन संस्थान और आंबेडकर विवि के बीच हुआ समझौता, संवाद के बाद इस बात पर बनी सहमति

Thu, 26 Sep 2024 08:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 08:00 AM IST
सार

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान और आंबेडकर विवि के बीच समझौता हुआ। जून 2014 में शुरू हुए नमामि गंगे प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य नदियों के खोए हुए अस्तित्व को पुनर्स्थापित करना है।

विज्ञापन
dialogue program on Namami Gange scheme was organized at Dr. Bhimrao Ambedkar University in Agra
भारतीय लोक प्रशासन संस्थान और आंबेडकर विवि के बीच हुआ समझौता - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नमामि गंगे योजना के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवि के खंदारी स्थित जेपी सभागार में नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत यमुना संरक्षण पर संवाद हुआ। इस मौके पर विवि ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, विवि के पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास संस्थान ने मिलकर किया। शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एसएन त्रिपाठी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी, प्रो. वाइस चांसलर प्रो. अजय तनेजा और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, रजिस्ट्रार अमिताभ रंजन, प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन


अमिताभ रंजन ने बताया कि जून 2014 में शुरू हुए नमामि गंगे प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य नदियों के खोए हुए अस्तित्व को पुनर्स्थापित करना है। कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज राठौर की उपस्थिति में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान और विवि के मध्य एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. पीके सिंह, प्रो. एसपी सिंह, यूएन शुक्ला, डॉ. प्रमोद कुमार, लवकुश मिश्रा, डॉ आभा सिंह, डॉ. आयुष मंगल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed