फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhruv selected for T-20 series against England father expressed happiness

UP: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ध्रुव का चयन, पिता ने जताई खुशी; इनका आभार जताते हुए कही ये बात

Sun, 12 Jan 2025 11:09 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 12 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

आगरा के रहने वाले ध्रुव जुरेल प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। ध्रुव के शामिल होने से इंडिया टीम को काफी मजबूती मिलेगी। विकेटकीपिंग के साथ वह आक्रामक बल्लेबाजी से भी बेहतर प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Dhruv selected for T-20 series against England father expressed happiness
ध्रुव जुरेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में आगरा के ध्रुव जुरेल का चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। जब पिता नेम सिंह को यह खबर दी गई तो वह बोले, कि यह केशव ठाकुरजी का आशीर्वाद है। उनकी प्रार्थना है कि बेटा अच्छा प्रदर्शन करके शहर और देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन


आईपीएल में मिलेंगे 14 करोड़
धोनी को आदर्श मानने वाले ध्रुव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। उनकी दमदार प्रतिभा के बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल के लिए 14 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर रिटेन किया है। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की ओर से रणजी ट्राॅफी खेलने से पहले वह अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


 

एशिया कप जीता था
उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 एशिया कप भी जीता है। इसके अलावा अंडर-19 टीम में विश्व कप में भारत की ओर से खेल चुके हैं। वर्ष 2023 में वह आईपीएल में पहली बार खेले। इसके बाद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
 

सेना में भर्ती करना चाहते थे पिता
पिता नेम सिंह अपने बेटे को सेना में भर्ती करना चाहते थे। लेकिन आगरा में उनके कोच परविंदर यादव ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उनके पिता को उसे क्रिकेट खिलाने के लिए कहा। इसके बाद वह क्रिकेट में लगातार मेहनत करते गए। 

 
विज्ञापन

इनको देते हैं सफलता का श्रेय
कुछ वर्षों बाद वह क्रिकेट में और निखार लाने के लिए कोच फूल सिंह के पास नोएडा चले गए। पिछले साल उन्होंने दिलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। ध्रुव अपनी सफलता का श्रेय पूर्व सैनिक पिता व माता को देते हैं। 23 वर्षीय ध्रुव ने 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था।

 

मध्य क्रम को मिलेगी मजबूती
ध्रुव के शामिल होने से इंडिया टीम को काफी मजबूती मिलेगी। विकेटकीपिंग के साथ वह आक्रामक बल्लेबाजी से भी बेहतर प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दे सकते हैं। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में हुई इंडिया ए टीम और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के मध्य अनौपचारिक टेस्ट मैच में भी ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके कोच परविंदर सिंह का कहना है कि ध्रुव मेहनती प्रतिभाशाली है।

 

मैच शेड्यूल
22 जनवरी (ईडन गार्डन, कोलकाता) पहला टी-20 मैच
25 जनवरी (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई) दूसरा टी-20 मैच
28 जनवरी (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट) तीसरा टी-20 मैच
31 जनवरी (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन) चौथा टी-20 मैच
2 फरवरी (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई) पांचवां टी-20 मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed