फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhoni will jump today from 1250 feet

25 फुट ऊंचाई से कूदे धोनी, आज लगाएंगे 1250 फुट से छलांग

Wed, 19 Aug 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 19 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
dhoni will jump today from 1250 feet
छह अगस्त से पैरा जंपिंग की ट्रेनिंग में पसीना बहा रहे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आखिर पैराशूट के साथ हवाई जहाज से छलांग लगाने के लिए सेना की हरी झंडी मिल ही गई। इसके लिए फैन ट्रेनिंग के इम्तिहान से गुजरना जरूरी होता है, जो माही ने पास कर लिया। उन्होंने 25 फुट ऊंचे लोहे के जाल से दो बड़े पंखों के बीच छलांग लगाई। इसी के साथ तय हो गया कि एमएस बुधवार सुबह 6:30 बजे मलपुरा के पैरा ड्रापिंग जोन में पैराजंपिंग करेंगे। खतरों के खिलाड़ी को 1250 फुट ऊंचाई से जमीन तक आने में सिर्फ 50 सेकेंड लगेंगे। उनके साथ आसमान से जमीन तक पैरा ट्रूपर ग्रुप आकाश गंगा की सुरक्षा का मजबूत घेरा रहेगा।
विज्ञापन

रोमांच की इस छलांग तक पहुंचने के लिए धोनी को 12 दिन तक जीतोड़ मेहनत करनी पड़ी है। पहले ग्राउंड और फिर एयर ट्रेनिंग हुई। इसके बाद नंबर आया फैन ट्रेनिंग का। इसमें माही लोहे के जाल पर चढ़े। 25 फुट ऊंचाई से उनकी कमर से लोहे का एक तार बांधा गया। फिर उन्होंने दो बड़े पंखों के बीच छलांग लगा दी। जमीन तक तार के सहारे नीचे आए। यह अनुभव ठीक वैसा ही होता है, जैसा पैराशूट से छलांग लगाने पर होता है।
विज्ञापन

इसमें पास होते ही धोनी की पैराजंपिंग का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया। ट्रेनिंग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अगर मौसम ने साथ दिया तो धोनी की पैराजंपिंग बुधवार को हो जाएगी। इसके लिए पीटीएस (पैरा ट्रेनिंग स्कूल) और एएटीएस (आर्मी एयर बोर्न ट्रेनिंग स्कूल) ने तैयारी कर ली है।   माही, पैरा ट्रूपर ग्रुप के साथ हवाई जहाज से कूदेंगे। उनके पहले सेना का एक पैरा ट्रूपर कूदेगा। इसके पीछे पूरी टीम एक साथ छलांग लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल दो बार छलांग लगाएंगे
अगर बुधवार को मौसम मेहरबान रहता है और धोनी की जंप हो जाती है तो गुरुवार सुबह दो बार छलांग लगाएंगे। दरअसल, धोनी 15 दिन की ट्रेनिंग पर आए हैं। उन्हें आए 13 दिन हो चुके हैं। इनमें 12 दिन ट्रेनिंग की है। इस तरह दो ही दिन बचे हैं, जबकि जंप तीन होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed