{"_id":"5fabbb64099b6e1ff5665156","slug":"dhanteras-2020-date-puja-and-shubh-muhurat-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2020: दो दिन मनाई जाएगी धनतेरस, ज्योतिषाचार्य बता रहे शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras 2020: दो दिन मनाई जाएगी धनतेरस, ज्योतिषाचार्य बता रहे शुभ मुहूर्त
Fri, 13 Nov 2020 07:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Nov 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस 2020: धनतेरस पर चांदी के गणेश लक्ष्मी की खूब बिक्री हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष तिथियों के घटने का असर त्योहारों पर भी पड़ रहा है। इस साल दो दिन धनत्रयोदशी (धन तेरस) की तिथि होने से लोग असमंजस में हैं। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि दृश्य गणित एवं प्राचीन गणित के पंचांगों के अनुसार धनत्रयोदशी (धनतेरस) गुरुवार एवं शुक्रवार को मनाई जाएगी। दोनों गणित के पंचांगों के तिथि में लगभग 3 घंटे का अंतर होने से यह पर्व 2 दिन मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्राचीन गणित के पंचांग के अनुसार 12 नवंबर (गुरुवार) को सायंकाल 6.30 बजे त्रयोदशी तिथि आ जाएगी। अत: धनत्रयोदशी प्रदोष व्यापिनी होने के कारण मनाई जाएगी। किंतु दृश्य गणित के पंचागों के अनुसार गुरुवार को रात 21.30 बजे त्रयोदशी तिथि आने से 13 नवंबर (शुक्रवार) को प्रदोष व्यापिनी तिथि रहेगी। इसलिए शुक्रवार को धनत्रयोदशी पर्व मनाया जाना अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Diwali 2020: ब्रज में एक दिन मनाई जाएगी इस बार छोटी और बड़ी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
धनत्रयोदशी से दीपोत्सव पर्व का प्रारंभ
धनत्रयोदशी (धनतेरस) से दीपोत्सव पर्व का प्रारंभ होता है। दिवाली पूजा हेतु लक्ष्मी-गणेश, खील-बतासे आदि इसी दिन खरीदे जाते हैं। कार, दोपहिया, सोने-चांदी के सिक्के खरीदना अत्यंश शुभ माना जाता है। इस दिन किसी को वस्तु उधार नहीं दी जानी चाहिए।
- धनत्रयोदशी की रात में चौमुखा दीपक जलाने से यमराज प्रसन्न होते हैं, परिवार में किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती।
- शास्त्रों एवं पुराणों के अनुसार दीपदान करने की अपार महिमा है। इस दिन यह कार्य जरूर करना चाहिए।