फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhan teras

खूब शुभ रही धनतेरस, 61 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 22 Oct 2022 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
dhan teras
कासगंज में धनतेरस पर्व पर नदरई गेट बाजार में खरीदारी करने को उमड़ी भीड़। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ शनिवार को धनतेरस पर्व के साथ हो गया। कारोबारियों के लिहाज से धनतेरस शुभ रही। तकरीबन 61 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। लोगों ने खूब खरीदारी की। इससे बाजारों में भीड़ रही। ग्राहकों की भीड़ निकलने से दुकानदारों के चेहरों की चमक देखते ही बन रही थी। वहीं दो तिथि होने से बड़ी संख्या में लोग रविवार को भी पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन

युवाओं ने वाहन खरीद कर मनाई धनतेरस
धनतेरस पर्व पर ऑटो मोबाइल कारोबार खूब चमका। युवाओं ने वाहनों की खरीद कर धनतेरस मनाई। बाजार में उम्मीद से अधिक कारोबार हुआ। कारोबारी डिमांड पूरी नहीं कर पाए। इससे तमाम खरीदारों को मायूसी हाथ लगी। 650 बाइकों के बिकने का अनुमान है। कारोबारी पद्म अग्रवाल ने बताया कि अच्छा कारोबार हुआ है। शनिवार की वजह से कुछ ग्राहक रविवार को बाइक उठाएंगे।
विज्ञापन

डिमांड निकलने से सोने-चांदी के भाव में रही तेजी
धनतेरस पर्व पर बाजार में सोने-चांदी की डिमांड निकलने से कीमतों में उछाल आ गया। सोने के भाव में 700 रुपये प्रति10 ग्राम की तेजी रही। सोना 52250 रुपये के भाव पर बिका। इसी तरह गिन्नी 700 रुपये मंहगी होकर 42000 के भाव पर पहुंच गई। चांदी 1300 रुपये किलो महंगी होकर 58800 रुपये के भाव पर बिकी। चांदी का सिक्का 800 रुपये के भाव पर स्थिर रहा। कारोबारी अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि मांग की वजह से कीमतों में तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल कारोबार में मचा रहा धमाल
युवाओं के बीच मोबाइल खरीदने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। युवाओं ने कीमती सेट खरीदे। कारोबारियों की दुकानों पर युवाओं का हुजूम लगा रहा। युवाओं ने स्मार्ट फोन खरीदने को प्राथमिकता दी। कारोबारियों ने अपनी दुकानों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं कर रखी थीं। इसके बाद भी हाथ खाली नहीं रहे। कारोबारी राज गुप्ता ने बताया कि पर्व पर अच्छा कारोबार हुआ है। रविवार को भी बिक्री निकलने की संभावना है।
बच्चों को दिया साइकिल का गिफ्ट
धनतेरस पर अभिभावकों ने छोटे बच्चों का भी पूरा ख्याल रखा। इनके लिए साइकिल की खरीदारी को प्राथमिकता दी गई। साइकिल विक्रेताओं के यहां भीड़ बनी रही। बच्चे साइकिल पाकर खुश नजर आए।
दीपोत्सव मनाने के लिए भी की खरीदारी
धनतेरस पर दीपोत्सव पर्व को लेकर भी खरीदारी की गई। लोगों ने बाजार से पर्व के लिए मूर्तियां, खील, खिलौने, मिट्टी के दिया भी खरीदे। पर्व को देखते हुए कुम्हारों ने बाजार में जगह-जगह मिट्टी के दीयों के फड़ सजाए हैं। दीया 80 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव बिके। रंगीन दीपक 2 रुपये नग से लेकर 50 रुपये नग तक अलग-अलग साइज के हिसाब से मौजूद हैं। वहीं गणेश, लक्ष्मी और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां, झाड़ू खरीदने को प्राथमिकता दी गई। कैलेंडर, झालर, स्टीकर आदि की भी बिक्री हुई।

बाजार से गायब हो गईं देशी झालरें
दीपोत्सव मनाने के लिए बाजार में देशी झालरों, मन्नत वॉल, बंदनवार, कलश आदि की भी अच्छी मांग निकली। लोगों ने चीन के आइटम के स्थान पर देशी चीजों को खरीदने को अधिक प्राथमिकता दी। इससे बाजार से देशी आइटम की अधिकतर वैरायटी खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed