{"_id":"5b388f574f1c1bc57b8b51a6","slug":"dhaka-terror-attacks-victim-tarishi-jain-death-anniversary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तारिषी जैन को याद कर नम हुईं लोगों की आंखें, दो साल पहले आतंकियों ने कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारिषी जैन को याद कर नम हुईं लोगों की आंखें, दो साल पहले आतंकियों ने कर दी थी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
तारिषी जैन (फाइल फोटो)
एक जुलाई 2016...दिन शुक्रवार। यह तारीख फिरोजाबाद के लोगों को आज भी याद है, क्योंकि इस दिन सुहागनगरी में माहौल गमगीन था। दहशतगर्दों ने मजहब का फर्क कर शहर की बेटी तारिषी जैन को ढाका के एक रेस्टोरेंट में मौत के घाट उतार दिया था।
तारिषी की मौत के बाद सुहागनगरी और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घटना की निंदा की गई थी। कैंडल मार्च निकाल श्रद्धाजंलि दी गईं। बेटी को खोने का गम आज भी परिवार के सदस्यों की आंखों में झलकता है।
बर्कले यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया की छात्रा तारिषी मेधावियों में अपना स्थान रखती थी। इसलिए आज भी वहां के लोग याद रखते हैं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ई-मेल से तारिषी के परिवारिजनों के संपर्क करते रहते हैं।

Trending Videos
बेटी को याद कर भर आईं आंखें
मेधावी छात्रों को 'लिव लाइफ लाइक तारिषी स्कॉलरशिप अवार्ड' भी दिया गया था। भारत सरकार की सक्रियता के कारण चार जुलाई को तारिषी का शव गुडगांव लाया गया था। सुहागनगरी ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोग इस घटना से गमगीन थे।
दो वर्ष पूरे होने पर तारिषी जैन के साथ हुई घटना को याद करते हुए लोगों के आंखें नम हो गईं। परिवार और शहर के लोगों ने तारिषी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दुनिया में शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
दो वर्ष पूरे होने पर तारिषी जैन के साथ हुई घटना को याद करते हुए लोगों के आंखें नम हो गईं। परिवार और शहर के लोगों ने तारिषी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दुनिया में शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।