फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dgp said in agra that changes in up police will be seen in three days

डीजीपी बोले- यूपी पुलिस में कई कमियां, 3 दिन में सब सुधार दूंगा

Fri, 19 May 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Fri, 19 May 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
dgp said in agra that changes in up police will be seen in three days
डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आगरा में यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने आगरा रेंज के चारों जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया से रूबरू होने के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए अफसरों को बदला जा रहा है। इसका नतीजा जल्द सामने आएगा। निचले स्तर पर भी बदलाव किए जाएंगे। तीन दिन में सारे परिवर्तन दिखाई देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान जब डीजीपी से पूछा गया कि क्या पुलिस में कमियां हैं, जो अपराध रुक नहीं रहा, तो उन्होंने जवाब दिया, हां पुलिस में कमिया हैं, लेकिन यह विभागीय मामला है, इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे, बल्कि कमियों को दूर करेंगे।  सवाल किया गया कि क्या आप मानते हैं कि अपराध का न रुक पाना अफसरों की नाकामी है? इस पर उन्होंने कहा, मानने या न मानने से फर्क नहीं पड़ता लेकिन अपराध बढ़ता है तो इसे अधिकारियों की असफलता ही माना जाता है। 
विज्ञापन


क्या आप कानून व्यवस्था की मौजूदा हालात से संतुष्ट हैं? इस सवाल पर उनका जवाब था, हम कभी संतुष्ट नहीं होते, अपराधी जेल में रहें और अपराध नियंत्रण में, इसके लिए पुलिसिंग को बेहतर करने पर काम करते रहते हैं। समीक्षा मीटिंग में एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी रेंज मुथा अशोक जैन, एसएसपी आगरा दिनेश चंद दुबे समेत रेंज के चारों जिलों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला होता है तो खुद जवाब दें, पुलिस नहीं करेगी पुलिस की सुरक्षा

dgp said in agra that changes in up police will be seen in three days
डीजीपी की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर हो रहे हमलों के सवाल में डीजीपी ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा के लिए पुलिस नहीं लगाई जाएगी। अगर कहीं हमला होता है तो पुलिस जवाब देने के लिए सक्षम है। पुलिस की नौकरी जोखिम भरी है, इसमें कई बार जान भी चली जाती है लेकिन इस खतरे से पुलिसवाले घबराते नहीं है।

समीक्षा मीटिंग में डीजीपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कप्तानों से कह दिया कि तेज तरार्र थानेदारों को ही चार्ज दिया जाए। ढीले हैं, उन्हें हटा दिया जाए। माना जा रहा है कि तीन दिन के भीतर कई थानेदार हटाए जा सकते हैं।

डीजीपी नेकहा कि यूपी -100 की खामियों के दूर किया जाएगा। अभी पुलिसकर्मी 12 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। इसे आठ घंटे किया जाएगा। कि यूपी - 100 के अलावा अन्य  पुलिसकर्मियों से आठ घंटे ड्यूटी कराई जाएगी। सीयूजी नंबर अधिकारियों को खुद ही रिसीव करना होगा। इसके लिए मीटिंग में निर्देश दिए गए हैं। अफसर मीटिंग वगैरह में व्यवस्त हो तो अलग बात है, वरना फोन खुद रिसीव करें।

व्यापारियों की सुरक्षा पर बोले कि प्लान बनाया है। बाजारों में गश्त बढ़ेगी, पिकेट लगेगी। जनता के साथ मिलकर पुलिसिंग की जाएगी। जल्द ही इसका असर नजर आएगा। वहीं लपकों के साथ साथ उन एंपोरियम वालों पर कार्रवाई होगी, जो पर्यटकों को ठगते हैं। विदेशी पर्यटक मार्बल आइटम बुक करते हैं, एंपोरियम वाले उन्हें ईंट-पत्थर भेज देते हैं। ऐसे कई मामले पुलिस के संज्ञान में हैं।

कानून व्यवस्था ठीक होने में कुछ समय लगेगा : कठेरिया

dgp said in agra that changes in up police will be seen in three days
बैठक - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी सुलखान सिंह से मिलने केबाद पूर्व मंत्री एवं आगरा से बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक होने में कुछ समय और लगेगा। भाजपा की सरकार बनने केबाद दो महीने में कानून व्यवस्था पर काफी काम हुआ है, अफसरों को बदला गया है लेकिन कुछ काम होना बाकी है। उन्होंने कहा कि आगरा और मथुरा में सराफों के साथ हुई घटनाएं चिंताजनक हैं। आगरा में दुनिया भर से लोग आते हैं, यहां की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए, इस बारे में अफसरों से बात हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि थाने स्तर पर जो परिवर्तन करना है, वह जल्द ही कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed