फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dgp RK Vishwakarma says Five-G jammers will be installed in the jail

यूपीः अब बंदियों पर रहेगी पैनी नजर, फाइवजी जैमर से लैस होंगी जेल

Thu, 24 Oct 2019 12:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dgp RK Vishwakarma says Five-G jammers will be installed in the jail
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड आरके विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने बुधवार को जेल की बैरकों में बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जेल में फोर-जी और फाइव-जी जैमर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


बंदियों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने फायर स्टेशन और थाना टूंडला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने  क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीजीपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सुबह जिला कारागार पहुंचे। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने उनकी अगवानी की। उन्होंने थाना दक्षिण के नगला भाऊ में स्थित फायर स्टेशन का जायजा लेने के दौरान जिले में उपलब्ध दमकलों और सिलिंडर की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएफओ जशवीर सिंह को निर्देश दिए कि आग लगने की सूचना पर प्राथमिकता से जल्दी टीम पहुंचे। दोपहर बाद थाना टूंडला पहुंचकर उन्होंने हवालात व कार्यालय, मालखाना व रजिस्टर संख्या चार आदि देखे। थाना प्रभारी निरीक्षक व स्टाफ को निर्देश दिए कि थाने आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें।

सीसीटीएनएस पर हो रहे कार्यों की समीक्षा के साथ पेडिंग विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। एसपी देहात राजेश कुमार सिंह व सीओ टूंडला डॉ. अरुण कुमार के साथ पुलिस स्टाफ मौजूद था।

सीसीटीवी कैमरे इंडोर, आउटडोर सर्विलांस से जुड़ेंगे 
आरके विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि डायल-100 के वाहनों की थानों में जनसंख्या के हिसाब से कमी है। इन्हें बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा, यह निरीक्षण प्रदेश के पुलिस सिस्टम को सुधारने को किया जा रहा है। कुछ दिनों में काफी बदलाव दिखेगा। उन्होंने कहा थाने एवं चौकियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के इंडोर, आउटडोर को सर्विलांस के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed