फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dgp op singh orders up police for foot patrolling at diwali 2019

दिवाली पर दिनरात बाजारों में होगी गश्त, डीजीपी के आदेश के बाद सक्रिय हुई पुलिस

Thu, 24 Oct 2019 01:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Dgp op singh orders up police for foot patrolling at diwali 2019
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाए। एफआईआर और प्रार्थना पत्र लेने के लिये थाने पर एक पुलिसकर्मी को छोड़कर सभी फील्ड में रहें। धनतेरस पर प्रदेश भर में शाम छह बजे से नौ बजे तक पुलिस पैदल गश्त करे।
विज्ञापन


वहीं आगरा में विगत दिवस कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आए नोडल अधिकारी डीजी आनंद कुमार ने भी दिवाली पर पुलिस को बाजारों में रात-दिन गश्त करने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


साथ ही शहर के बाहरी इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाएगी, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे। उन्होंने अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम को शहर की बड़ी समस्या बताया।

 

दो दिन में पुलिसिंग की स्थिति परखने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा। मोहल्ले और संकरी गलियों में गाड़ियों से पुलिस की गश्त नहीं हो पाती है।

इसके लिए पैदल और मोटरसाइकिल गश्त बढ़ाई जाएगी। मलिन बस्तियों में शराब पीकर मारपीट की घटनाएं बड़ा रूप ले लेती हैं। इसे पहले से रोकने की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सुधार में आमजन को भी आगे आना होगा। लोगों में जागरूकता होना जरूरी है। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

आनंद कुमार ने पीआरवी के रिस्पांस टाइम के बारे में भी पूछा था। यूपी 100 पीआरवी ने बताया कि देहात में रिस्पांस टाइम 10:49 मिनट है, जबकि सिटी में 7:41 मिनट है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं हैं। रिस्पांस टाइम में आगरा का स्थान 11वां हैं। इसमें भी सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed