फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DGP of Uttar Pradesh reached shelter of Giriraj ji had darshan with his wife

UP News: गोवर्धन पहुंची डीजीपी की पत्नी, गिरिराज जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Mon, 26 Aug 2024 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 01:57 PM IST
सार

जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार की पत्नी डिम्पल वर्मा गोवर्धन पहुंची। यहां उन्होंने गिरिराजजी की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी।

 

विज्ञापन
DGP of Uttar Pradesh reached shelter of Giriraj ji had darshan with his wife
डीजीपी की पत्नी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार की धर्मपत्नी डिम्पल वर्मा गोवर्धन पहुंचीं। गिरिराजजी की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। उन्होंने कहाकि प्रभु के दर्शन करना सौभाग्य है, गोवर्धन आना सुखद अनुभूति है।
विज्ञापन

           
सोमवार को डीजीपी प्रशांत कुमार की धर्मपत्नी रिटायर्ड आईएएस व उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण की सदस्य डिम्पल वर्मा गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने गिरिराजजी के दर्शन किए। गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक करके पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ सेवाधिकारी मथुरादास कौशिक (लाला पंडित) ने उन्हें मंत्रोच्चारणों के बीच पूजा-अर्चना कराई और प्रसादी के रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया। डिंपल वर्मा ने कहाकि गिरिराजजी की मर्जी के बिना यहां आना संभव नहीं है। ये दिव्य धरा है, यहां भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं लीलाएं की हैं। यह पवित्र ठाकुर जी की भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed