फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DG filthy with arguments figures

तर्कों के साथ नकारे डीजी के आंकड़े

Thu, 15 Jan 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 15 Jan 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर लगातार दूसरे साल सैलानी घटे हैं, लेकिन यूपी टूरिज्म के डीजी ने री-सेलिंग के चलते ताज के आंकड़ों को कम करार दिया। मामले में यूपी टूरिज्म और एएसआई आमने-सामने हैं। एएसआई ने बुधवार को डीजी टूरिज्म के आंकड़ों पर सवाल उठाए। साथ ही यूपी टूरिज्म द्वारा ही संचालित किले के लाइट एंड साउंड शो और एलआईयू द्वारा सैलानियों में आई कमी की रिपोर्ट का हवाला दिया।
विज्ञापन

प्रदेश के सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने ताजमहल की रेंडम चेकिंग कराकर यह खुलासा किया था कि ताजमहल पर सैलानी बीते साल से बढ़े हैं न कि घटे। जैसा कि एएसआई की टिकटों की बिक्री के आधार पर बताया जा रहा है। एएसआई ने ताजमहल पर टिकटों की री-सेलिंग के इन आरोपों को बुधवार को नकार दिया। तर्क दिया कि यूपी टूरिज्म की रिपोर्ट में आगरा में बीते साल से सैलानियों की तादात घटी बताई गई है। एएसआई ने उन आंकड़ों को भी जारी किया। एएसआई के आंकड़ों के मुताबिक ताजमहल पर साल 2013 में 7.40 लाख विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2014 में 7.06 लाख। यूपी टूरिज्म को एलआईयू रिपोर्ट में आगरा में यह संख्या 2013 में 4.03 लाख और 2014 में 3.30 लाख बताई गई। ताज नहीं, बल्कि किले पर भी घटती संख्या का असर बताने के लिए कहा गया है कि लाइट एंड साउंड शो में 1671 के मुकाबले इस साल 1334 सैलानी ही आए।
विज्ञापन


वीआइपी और फ्री एंट्री के भी आंकड़े
एएसआई ने डीजी टूरिज्म पर पलटवार करते हुए दिसंबर के महीने में वीआईपी विजिट और विदेशी पर्यटकों की फ्री एंट्री के आंकड़े भी दिए हैं। इसके मुताबिक, दिसंबर में 659 विदेशी पर्यटकों को वीआईपी श्रेणी में मुफ्त प्रवेश कराया गया, जिनमें एडीएम प्रोटोकॉल द्वारा 296 विदेशी पर्यटकों को प्रवेश दिलाना शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी टूरिज्म के आंकड़े
साल    पर्यटक
2013    4,03,902
2014    3,30,576

एएसआई के आंकड़े
साल     पर्यटक
2013    7,40,002    
2014    7,06,722

लाइट एंड साउंड शो में सैलानी
साल    सैलानी
2013    1671
2014    1334
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed