{"_id":"61a32c9d79fbeb1d49422540","slug":"devrani-and-jithani-commits-suicide-eat-poison-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: देवरानी और जेठानी ने जहर खाकर दी जान, कारण जानने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: देवरानी और जेठानी ने जहर खाकर दी जान, कारण जानने में जुटी पुलिस
Sun, 28 Nov 2021 12:45 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:45 PM IST
सार
दोनों चाचा-ताऊ की बेटी हैं एक ने फिरोजाबाद में और दूसरी ने आगरा में दम तोड़ दिया। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: देवरानी और जेठानी के जहर खाने के बाद घर पर परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में पहली बार ससुराल आईं देवरानी और जेठानी ने शनिवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते ही ससुरालीजन उपचार के लिए चिकित्सकों ने पास ले गए। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के भाई ने हत्या की आंशका जाहिर की है।
चाचा और ताऊ की बेटियां हैं
मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला संत नगर का है। जीवाराम के बड़े बेटे अंकित का विवाह बुलदंशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव धामनी निवासी सुमन (25) और छोटे बेटे विनीत का विवाह कुसुमा (22) उर्फ मोटा के साथ जुलाई 2021 में दो दिन आगे पीछे हुआ था। सुमन के भाई सोनू ने बताया कि सुमन और कुसुमा एक ही परिवार की हैं। अंकित सुमन को 26 नवंबर की शाम को जबकि विनीत अपनी पत्नी कुसुमा उर्फ मोटा को 27 नवंबर को ससुराल मोहल्ला संतनगर लेकर आया था। देर रात सूचना मिली कि दोनों बहनों की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची
वहीं मौत की सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र के साथ दक्षिण और लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पूछताछ के लिए पुलिस ने अंकित और विनीत को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम हाउस में सुमन के भाई सोनू ने ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
आगरा: होटल में बनाया युवती का वीडियो, मंगेतर को भेजकर तुड़वाया रिश्ता, डिलीट करने के मांगे एक लाख रुपये