{"_id":"61b2417792f8ed20eb38b61b","slug":"devpur-murder-case-fled-accused-not-catched-after-six-days-kasganj-news-agr5173620180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के भाई की हत्या के 6 दिन के बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के भाई की हत्या के 6 दिन के बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव देवपुर में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के भाई यशवीर की गोली मारकर 6 लोगों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के 6 दिन बाद भी पुलिस किसी भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की टीमों ने कानपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। एसपी ने नए सीओ की तैनाती सहावर में की है। सीओ को गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया है।
चुनावी रंजिश के चलते अमांपुर में यशवीर की हत्या की गई। यशवीर की हत्या उसके घर पर ही की गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश रहा। थाने का घेराव हुआ। जाम लगाया गया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आक्रोशितों को भरोसा दिया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। एसपी ने थाना पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस की टीमें भी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय कीं। इन टीमों ने कानपुर में संभावित स्थानों पर दबिशें दी हैं, लेकिन कोई भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
- यशवीर के हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें प्रयास में जुटी हैं। कानपुर में संभावित स्थानों पर भी दबिशें दी गई हैं, लेकिन कोई भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका है। - अनिल कुमार, एएसपी।