फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees will not get entry in Thakur Banke Bihari temple without thermal screening in Mathura

Mathura News: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बिना थर्मल स्क्रीनिंग भक्तों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 26 Dec 2022 07:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 07:46 PM IST
सार

आगरा में कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद मथुरा वृंदावन में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बिना थर्मल स्क्रीनिंग के भक्तों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
Devotees will not get entry in Thakur Banke Bihari temple without thermal screening in Mathura
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। जनपद में नमूने लेने का कार्य तेज कर दिया गया है। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों के आसपास थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बिना स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा। 27 दिसंबर को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन


रविवार की शाम सभी ब्लॉक के साथ मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में 416 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ डॉ अजय कुमार वर्मा ने बताया प्रत्येक केंद्र पर सैंपल लिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट किए जाने के बाद शासन ने भी निर्देश दिए हैं। 27 सितंबर को होने वाली मॉक ड्रिल के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

विदेश से आने वालों की मांगी सूची 

स्वास्थ्य विभाग ने एलआईयू से विदेश जाने वालों की सूची मांगी है, जिससे जनपद में विदेश से आने वालों की जानकारी कर उनके सैंपल लिए जा सकें। खासकर वृंदावन में ऐसे भक्तों की संख्या बहुतायत में है। इसके अलावा गोवर्धन और मथुरा में विदेशी भक्तों की मौजूदगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उमड़ी भारी भीड़ 

रविवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान भक्तों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सतर्कता नहीं दिखी। भीषण सर्दी को दरकिनार कर भक्त दर्शन की कतार में लगे रहे। विद्यापीठ से हर कुंज चौराहा तक भीड़ का दबाव इस कदर था कि कोविड संक्रमण को लेकर स्थानीय लोग आशंकित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed