फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees vehicle collided with vehicle coming from front In Agra One died more than half dozen injured

Agra: श्रद्धालुओं की गाड़ी सामने जा रहे वाहन से टकराई, एक की मौत... आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Sun, 14 Jul 2024 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 07:47 PM IST
सार

आगरा में श्रद्धालुओं की गाड़ी सामने जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
devotees vehicle collided with vehicle coming from front In Agra One died more than half dozen injured
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जात करके लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी सामने जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के खैर क्षेत्र निवासी मनोज पुत्र पलटू राम अपने भाइयों के परिवार के साथ लोडर से कटोरा खेड़ा खदरा बाद से जात करके वापस लौट रहे थे। बिन्ना लोडर चला रहा था। अन्य लोग पीछे बैठे थे। प्रेमकुमार चालक के बराबर में बैठा था। 
विज्ञापन


झरना नाले के समीप रविवार की सुबह 7:30 बजे चालक की आंख लग गई। लोडर आगे चल रही गाड़ी में घुस गया। आगे बैठे प्रेमकुमार पुत्र परशुराम सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान प्रेमकुमार की मौत हो गई। हादसे में ममता, उषा और बिजेंद्री सहित कई लोग घायल हैं। दीपक और एक अन्य को भी गंभीर चोट लगी है। मासूम बच्चे भी हादसे में घायल हुए हैं। इनके नाम पायल, इशांत, शारदा, राधिका, प्रिंस, यशोदा आदि हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed