फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees Took Holy Bath In Ganga And Ramganga On Magh Purnima 2023

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 05 Feb 2023 05:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 05:24 PM IST
सार

तीर्थनगरी सोरोंजी के हरि की पौड़ी घाट पर गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए। हरि की पौड़ी मार्ग की परिक्रमा की।

विज्ञापन
Devotees Took Holy Bath In Ganga And Ramganga On Magh Purnima 2023
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ की पूर्णिमा पर कासगंज में श्रद्धालुओं ने गंगाघाट पर पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर परिवार की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी। गंगाघाट पर बच्चों के मुंडन कराए। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए।

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही श्रद्धालु कछला गंगाघाट, तीर्थनगरी की हरि की पैड़ी, लहरा गंगाघाट, कादरगंज गंगाघाट पर श्रद्धालु स्नान को पहुंचने लगे। हर हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे। गंगास्नान कर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दूध से अभिषेक किया। गंगा मईया की पैरावनी की गई। तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारे आयोजित कर लोगों को भोजन कराया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। साधु संतों को दान दक्षिणा दी।

विज्ञापन

मेले में चाट पकौड़ी का लिया लुत्फ

गंजडुंडवारा में कादरगंज गंगाघाट पर गंगास्नान के बाद श्रद्धालु रामनगरिया मेले में पहुंचे। मेले में पहुंचकर लोगों ने चाट पकौड़ी का लुत्फ लिया। महिलाओं ने श्रृंगार के सामान आदि की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन

 गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कादरगंज-गंजडुंडवारा मार्ग पर जाम लग गया। जिससे श्रद्धालुओं व यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे।

श्रद्धालुओं ने किए देव दर्शन

 तीर्थनगरी सोरोंजी के हरि की पौड़ी घाट पर गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए। हरि की पौड़ी मार्ग की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग पर पडऩे वाले भगवान वराह मंदिर, मानस मंदिर, योगेश्वर महादेव मंदिर, सिद्ध हनुमान मंदिर, सीताराम मंदिर, बटुक नाथ मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।

अन्न क्षेत्र हुए आयोजित

सोरोंजी। तीर्थनगरी में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने संतों के लिए अन्नक्षेत्र आयोजित किए। भगवान वराह मंदिर एवं नागालैंड आश्रम में साधु संतों के लिए अन्नक्षेत्र आयोजित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed