फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees took bath in the Ganges on Paushi Purnima, cheered

पौषी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, लगाए जयकारे

Mon, 17 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees took bath in the Ganges on Paushi Purnima, cheered
कासगंज के सोरोंजी की हरि पौड़ी पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। पौषी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर गंगा स्नान किया। कछला गंगा घाट, लहरा घाट एवं तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने सोमवार को सुबह से ही गंगा स्नान किया। गंगा घाटों पर गंगा मैया के जयकारे लगाए। मंदिरों पर पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

ठंड की परवाह किए बिना श्रद्धालु सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर तीर्थपुरोहितों से अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए पूजा पाठ कराए, बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। हर हर गंगे के जयकारों के बीच पूरे दिन हरि की पौड़ी पर श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओ ने गंगा किनारे बैठे महात्माओं व निर्धनों को तिल गजक गुड़ का दान व कंबल आदि का वितरण किया।
विज्ञापन

हरि नाम का संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर क्षेत्राधीश वराह भगवान के दर्शन किये मंदिर में चढ़ावा चढ़ाकर परिवार में सुख शांति की कामना की। रघुनाथजी मंदिर, बालाजी दरबार, सोमेश्वर, सिद्ध विनायक, पंच महाशक्ति, द्वारिकाधीश, श्याम वराह, मानस मंदिर, गंगा माता मंदिर आदि में भी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed