{"_id":"64061d8265e41857cd0d9c58","slug":"devotees-play-holi-of-flowers-with-radha-krishna-at-shri-jagannath-temple-in-agra-2023-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीराधा व श्यामसुंदर का हुआ पुष्पाभिषेकः भक्तों ने खेली फूलों की होली, हरे कृष्णा के कीर्तन पर जमकर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराधा व श्यामसुंदर का हुआ पुष्पाभिषेकः भक्तों ने खेली फूलों की होली, हरे कृष्णा के कीर्तन पर जमकर झूमे
Mon, 06 Mar 2023 10:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:37 PM IST
सार
आगरा में श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्तों ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर भक्त हरिनाम कीर्तन पर जमकर झूमें। पुजारी ने राधा-कृष्ण पर पुष्पवर्षा की। होली उत्सव मनाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ मंदिर में होली उत्सव का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने फूलों से होली खेली। इस मौके पर भक्तों ने श्रीराधा व श्याम सुंदर का पुष्प से अभिषेक किया। साथ ही हरे कृष्णा के कीर्तन पर भक्तजन जमकर झूमे।
कमला नगर (रश्मि नगर) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर भक्तिमय होली के रंगों में डूबा नजर आया। भक्तों ने श्रीराधा व श्याम सुंदर संग फूलों की होली खेली। इससे पूर्व मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप दास ने राधा कृष्ण का फूलों से अभिषेक किया। इस अवसर पर प्रह्लाद स्कूल इस्कॉन के विद्यार्थियों द्वारा भगवान की लीलाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन
कमला नगर (रश्मि नगर) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर भक्तिमय होली के रंगों में डूबा नजर आया। भक्तों ने श्रीराधा व श्याम सुंदर संग फूलों की होली खेली। इससे पूर्व मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप दास ने राधा कृष्ण का फूलों से अभिषेक किया। इस अवसर पर प्रह्लाद स्कूल इस्कॉन के विद्यार्थियों द्वारा भगवान की लीलाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण का पुष्पों से हुआ अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
राधा-कृष्ण का पुष्पों से हुआ अभिषेक
होली के मौके पर श्री जगन्नाथ मंदिर में विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण का पुष्पों से अभिषेक किया गया। भक्तों ने भी फूलों व गुलाल की भक्तिमय होली का आनंद लिया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। श्रील प्रभुपाद जी के वरिष्ठ सन्यासी शिष्य (1974 में प्रभुपाद जी से दीक्षा ली) एवं इस्कॉन वर्तमान पूज्यनीय नवयोगेन्द्र स्वामी जी महाराज ने प्रवचन दिए।
राधा-कृष्ण पर पुष्पवर्षा करते पुजारी
- फोटो : अमर उजाला