फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees offered phool bangla to thakur ji for save scorching heat in mathura temples

ब्रज में ठाकुरजी को गर्मी से बचाने के जतन: फूल बंगले में विराजे गोदारंगमन्नार, केशवदेव का कलियों से शृंगार

Tue, 29 Jun 2021 01:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 01:47 PM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच ब्रज में अनूठी आस्था देखने को मिल रही है। यहां के मंदिरों में ठाकुरजी को गर्मी से बचाने के लिए भक्त तरह-तरह से जतन रहे हैं। 

विज्ञापन
devotees offered phool bangla to thakur ji for save scorching heat in mathura temples
वृंदावन के श्री रंगजी मंदिर में सजाया गया फूल बंगला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के श्री रंगनाथ मंदिर में सोमवार को ठाकुर गोदारंगमन्नार सुगंधित पुष्पों से सजे आकर्षक बंगले में विराजित हुए। ठाकुरजी के नयनाभिराम छवि को निहारने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रबंधन ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराते हुए भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन कराए गए। 
विज्ञापन


आषाढ़ कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर ठाकुर गोदारंगमन्नार साल में केवल एक बार फूल बंगले में विराजकर होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। मान्यता है कि भीषण गर्मी में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से पुष्पों से सजे परिसर में विराजित किया जाता है। इस आस्था भाव से कुंद, रायबेल, गुलाब, मोगरा, ऑर्किड आदि विविध प्रकार के देशी-विदेशी फूलों से गरुण स्तंभ के समक्ष करीब 30 फीट ऊंचा बंगला सजाया। इसमें अनेक प्रकार की आकृतियां फूलों से उकेरी गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। 
विज्ञापन


शाम के समय ठाकुरजी के चल विग्रह पर्रिकर के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए विधिविधान पूर्वक विराजमान कर कुंभ आरती उतारी गयी। ठीक सात बजे मंदिर के  द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया। मंदिर परिसर रंगनाथ भगवान की जयजयकार से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन केशवदेव मंदिर में भी सजा फूल बंगला
मथुरा के प्राचीन केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी को गर्मी से बचाने के लिए सोमवार को फूल बंगला सजाया गया। इस दौरान सेवायत शंकर लाल गोस्वामी, मुन्नीलाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के बीच ठाकुरजी का सुगंधित गुलाब जल से अभिषेक कराया गया। ठाकुरजी को गुलाब शरबत का प्रसाद लगाया गया। 

प्राचीन केशवदेव मंदिर सेवायतों द्वारा ठाकुर जी को चमेली की कलियों से सुसज्जित वस्त्र धारण कराए गए और भव्य फूल बंगला सजाया गया। इसके बाद श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा भगवान को भजन प्रस्तुत किए गए। अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। 

मंदिर परिसर भगवान श्री केशव देवजी के जयकारों गुंजायमान हो रहा था। मंदिर में विराजमान गिर्राज महाराज का भी भव्य फूल बंगला सजाया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा, मुरलीधर शर्मा, मनमोहन सर्राफ ,महेश गोयल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed