{"_id":"636369608876e420347d42fb","slug":"devotees-offered-chhappan-bhog-in-ranganath-temple-of-vrindavan-in-annakoot-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में हुआ अन्नकूट महोत्सव, राधाकुंड में गिरिराज जी को लगाए गए छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में हुआ अन्नकूट महोत्सव, राधाकुंड में गिरिराज जी को लगाए गए छप्पन भोग
Thu, 03 Nov 2022 12:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:40 PM IST
सार
रंगनाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। वहीं, राधाकुंड के संगम घाट स्थित गिरिराज प्रभु को अद्भुत छप्पन भोग लगाया गया। गिरिराज प्रभु की छवि के दर्शन कर भक्त भाव विभोर नजर आए।
विज्ञापन
गिरिराज महाराज को लगाए छप्पन भोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में बुधवार को ठाकुर रंगनाथ भगवान ने गिरि गोवर्धन धारी स्वरूप में दर्शन दिए। बांसुरी धारण ठाकुर जी को अन्नकूट निवेदित किया गया। श्री रंगनाथ मंदिर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर अन्नकूट महोत्सव की परंपरा है। सूर्यग्रहण के कारण नवमी तिथि पर यह आयोजन हुआ। साढ़े बारह बजे जैसे ही दर्शन खुलने का संकेत हुआ। रंगनाथ भगवान की जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सेवायत विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से ठाकुर जी की आराधना की गई। भगवान की कुंभ आरती उतारकर अन्नकूट प्रसाद निवेदित किया गया।
विज्ञापन
राया में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सात नवंबर को शाम पांच बजे गणेश बाग स्थित माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर फूल बंगला व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 6 नवंबर को मंदिर पर दीपदान किया जाएगा। मंदिर के सेवायत महंत मनोज नागर ने यह जानकारी दी। वहीं आनंद बाग स्थित राधारानी मंदिर पर फूल बंगला और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन सात नवंबर को सायं किया जाएगा। यह जानकारी सेवायत महंत राजकुमार शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
राधाकुंड के संगम घाट स्थित गिरिराज प्रभु को अद्भुत छप्पन भोग लगाया गया। गिरिराज प्रभु की छवि के दर्शन कर भक्त भाव विभोर नजर आए। सुबह की बेला में समाज द्वारा गिरिराज जी का डोला निकाल कर पारंपरिक पद गायन किए गए। भक्ति के बीच बज रही शहनाई की धुन से राधा-श्यामकुंड का माहौल भक्तिमय हो गया। सेवायत पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन में गिरिराज जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाए।
विज्ञापन