{"_id":"62bc8eff0196f178333f0806","slug":"devotees-dance-on-peacock-dance-in-shri-krishna-rasleela-festival-kasganj-news-agr5385147185","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव में मयूर नृत्य पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव में मयूर नृत्य पर झूमे भक्त
विज्ञापन
ासगंज के अमांपुर में श्रीकृष्ण रासलीला कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर। कस्बा के गुड़मंडी में चल रही संगीतमयी श्रीकृष्ण रासलीला मंचन महोत्सव में भक्तों के द्वारा राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली गई। वहीं मयूर नृत्य पर भक्तजन झूमते रहे, भजन कीर्तन भी हुए। राधा कृष्ण के स्वरूपों आकर्षक झाकियां आकर्षण का केंद्र रही।
रासलीला का शुभारंभ समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, धीरज गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूपों का पूजन व आरती उतार कर किया गया। रासलीला में कलाकारों के द्वारा मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। रंगोत्सव में गोपियां सखाओं के संग सुंदर फूलों की होली के साथ लठमार होली का मंचन किया गया।
मंचन के दौरान कई मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की गई। व्यास सौरभ शर्मा ने आज ब्रज में होली है रसिया, होरी खेलूंगी श्याम तोते नाय हारूं होरी खेलूंगी जैसे भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूमते रहे। जमकर फूलों की होली हुई। इस मौके पर अध्यक्ष शीलेंद्र सोलंकी, केशव देव गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, कमल गुप्ता, बंटी गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, दीपक सोलंकी, गौरव गुप्ता, प्रखर गुप्ता, आकाश गुप्ता सराफ, अशोक गुप्ता, राहुल जौहरी, शिवम गुप्ता, विशाल मित्तल आदि मौजूद रहे।