फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees coming to take water from Yamuna on Mahashivaratri auto collided with truck two killed mathura

Mathura: महाशिवरात्रि पर यमुना से जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Fri, 17 Feb 2023 03:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 03:58 PM IST
सार

जैंत थाना क्षेत्र के चौमुहां फ्लाईऑवर से उतरते समय श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा।

विज्ञापन
Devotees coming to take water from Yamuna on Mahashivaratri auto collided with truck two killed mathura
ट्रक से टकराया ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक में ऑटो जा घुसा। हादसे में चालक समेत दो की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर घायल हो गए। जैंत पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


राजस्थान के थाना कामां के अकबरपुर निवासी करीब एक दर्जन लोग महाशिवरात्रि पर शिवजी पर जल चढ़ाने के लिए वृंदावन में यमुना से जल लेने आ रहे थे। जैंत थाना क्षेत्र के चौमुहां फ्लाईऑवर से उतरते समय श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में थाना छाता के चंदोरी निवासी ऑटो चालक विष्णु पुत्र बल्लो व राजस्थान कामा के अकबरपुर निवासी शिवदान उर्फ सिब्बो (17 वर्षीय) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जैंत पुलिस हाईवे किनारे खड़े ट्रक को जैंत थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में दीपक पुत्र खेम सिंह, कुमार पुत्र हरभजन निवासी अकबरपुर थाना कामा राजस्थान, मांगे पुत्र राधे लाल व अनिल पुत्र कुशन के साथ आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed