{"_id":"637274fa4d1ab74ad93d3e13","slug":"devotee-unconscious-due-to-crowd-pressure-in-banke-bihari-mandir-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव से श्रद्धालु हुआ बेहोश, ऑक्सीजन लगाने के बाद आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव से श्रद्धालु हुआ बेहोश, ऑक्सीजन लगाने के बाद आया होश
Mon, 14 Nov 2022 10:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:34 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में लागू हुई नई व्यवस्था में गलियों में तो हालात सुधरे हैं, लेकिन मंदिर के अंदर और चबूतरे पर भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ। इसके कारण सोमवार को एक श्रद्धालु बेहोश हो गया।
विज्ञापन
श्रद्धालु को मौके पर ही दी गई ऑक्सीजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था दूसरे दिन सोमवार को भी लागू रही। मंदिर दर्शन के लिए आए भक्तों को लाइन लगाकर दर्शन कराए गए। हालांकि मंदिर के बाहर सड़कों पर सोमवार को भीड़ से कुछ राहत जरूर थी, लेकिन मंदिर और मंदिर के बाहर चबूतरे पर हालात बदतर थे। यहां गेट नंबर दो के पास दर्शन के लिए आया श्रद्धालु बेहोश हो गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद निवासी 78 वर्षीय शिव सेवक मिश्र सोमवार को अपने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। सुबह गेट नंबर 2 के पास भीड़ के दबाव में फंसकर शिवसेवक गिरकर बेहोश हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने उनको स्ट्रेचर पर लिटा कर उपचार कराया। यहां से उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालु को लगानी पड़ी ऑक्सीजन
डॉ. रविंद्र कुमार यादव ने बताया की शिवसेवक की हालत बहुत गंभीर थी, तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। ऑक्सीजन भी लगाई गई। बिहारी जी की कृपा से वह यहीं होश में आ गए। उन्हें अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह हालात दोपहर के समय राजभोग आरती के समय हुए।
विज्ञापन
मंदिर और मंदिर के बाहर हुई भीड़ से हालात बिगड़ने लगे। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रयास किए गए लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। इधर, मंदिर पहुंचने के लिए सोमवार को सुबह लगाई गई लाइन हरिनिकुंज चौराहे तक पहुंच गई। जहां लाइन में लगकर भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए पहुंचे।